पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन

कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजकीयकन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डा. सतीश शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, अधिकारों एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए कई रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। महिला प्रकोष्ठों की शिक्षण संस्थानों में स्थापना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. राजवाला सिंह ने महिला प्रकोष्ठ में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। कार्यक्रम में डा. पीके सिंह, डा. लक्ष्मी गुप्ता, डा. हुकमसिंह , डा. कुलदीप शर्मा, रंजना सिंघल, मनीष पुरी सुनील सहित छात्राएं मौजूद थीं।