पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं रुका अतिक्रमण फुटपाथ पर बनाई दुकानें

नहीं रुका अतिक्रमण फुटपाथ पर बनाई दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. उद्यानविभाग के सहायक निरीक्षक प्रकाश चंद मीणा की रिपोर्ट के बावजूद गांधी पार्क के पीछे फुटपाथ के लिए छोड़ी गई जमीन पर अतिक्रमण हो गया है। दुकानदारों ने इस स्थान पर टीनशेड डालकर कब्जा जमा लिया है। इस मामले में सहायक निरीक्षक ने एक बार फिर से उद्यान अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट की कॉपी जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त को भी दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कुछ दुकानदारों ने इस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया था। उस समय सहायक निरीक्षक की रिपोर्ट पर ही नगर परिषद के एक्सईएन होतीराम मीणा ने राजस्व निरीक्षक केपीएस राजौरिया को मौके पर भेज कर काम रुकवा दिया था। उसके बाद शुक्रवार की शाम को दुकानदार एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे और कुछ ही देर में दीवार खड़ी कर टीनशेड डलवा दिया।