- Hindi News
- शराब के ठेके को बंद कराने को लेकर प्रदर्शन
शराब के ठेके को बंद कराने को लेकर प्रदर्शन
शराब के ठेके को बंद कराने को लेकर प्रदर्शन
धौलपुर.ग्रामपंचायत दूबरा के गांव रामनगर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर गांव में खुले आबकारी शराब के ठेके को बंद कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम एवं एसपी हरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि गांव रामनगर में अवैध रूप से आबकारी विभाग का शराब का ठेका संचालित है। ठेका आबादी क्षेत्र में होने के कारण ठेके पास आए दिन असामाजिक तत्व शराब पीकर उत्पात मचाते है। ज्ञापन में लिखा है कि कई बार शराबी ग्रामीणों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते है। जिससे यहां सदैव विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसलिए गांव में संचालित अवैध शराब के ठेके को बंद करवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मंगल सिंह, कमल सिंह, बॉबी, रजनी, कमला, शकुंतला, राम बेटी, रजनी, राजवीर, शिवसिंह, हरपाल सिंह, राजकुमार, रामदास आदि ग्रामीण थे।