पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दामिनी के दामन में दुष्टों ने लगा के दाग...

दामिनी के दामन में दुष्टों ने लगा के दाग...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जवाहरनवोदय विद्यालय में रविवार रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जबकि कवयित्री प्रतिभा शुक्ला ने सरस्वती वंदना मातृ वीणा वादनी लो शरण में, भेंट करने को कुछ नहीं..., देश की ज्वलंत समस्या नारी पर दामिनी के दामन में दुष्टों ने लगा के दाग..., कविता प्रस्तुत की।

कवि रामवील प्रताप ने जिस देश में गंगा बहती है उस देश का पौधा सूख क्यों..., जो देश है सोने की चिडिय़ा उस देश का बच्चा भूखा क्यों..., कवि मुकेश सिकरवार ने अफसर गूंगे बहरे बाबू सरकार से है, आदमी परेशान है दफ्तर बीमार से है...., तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। कवि सम्मेलन में कवि अमित चितवन, मदनलाल धाकड़, हरीश अग्रवाल, राजवीर क्रांति, गोविंद गुरु, आरजी परिहार, राजेश दीक्षित आदि ने कविता पाठ प्रस्तुत किए। कवि सम्मेलन का संचालन हास्य कवि लालबत्ती मैनपुरी ने किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवीएम संस्था निदेशक वीरेंद्र त्यागी थे तथा अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य वीके त्यागी ने की। इससे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों की ओर से कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं इस मौके पर विद्यालय में अध्ययनरत उड़ीसा के कक्षा ९वीं के विद्यार्थी द्वारा बाल पत्रिका का हिन्दी रूपांतर किया गया। इस मौके पर विद्यालय में शुरू की गई बाल पत्रिका विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुकेश भगवती, नवल, ओमप्रकाश कटारा, जेके शर्मा, केपीसिंह, मंजूरानी चौधरी आदि थे।

धौलपुर. कवि सम्मेलन सुनते विद्यार्थी।

धौलपुर. बाल पत्रिका विमोचन करते अतिथि।