- Hindi News
- शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
धौलपुर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जिला संयोजक अमन गोयल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान का पुतला दहन किया। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा है कि आरपीएससी में हो रही अनियमितताओं के चलते पूरे देश में आरपीएससी की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है तथा आरपीएमटी परीक्षा में अनियमितताएं बरती गई है। इसलिए एबीवीपी की मांग है कि आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान को तत्काल बर्खास्त किया जाए और स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजा बाबू पवार तथा परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि जोधपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल आरोपियों की जांच उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति वितरण में पार दर्शता बरतने, जोधपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं की ऑडिट कराने, निजी विश्वविद्यालयों द्वारा बांटी जा रही फर्जी डिग्रियों की जांच कराने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सह जिला संयोजक भूपेंद्र घुरैया, राजू गुर्जर, अमित व्यास, विश्वजीत सिंह, निखिल भदौरिया, रजत गोयल, शुभम जैन, अमित बंसल, सत्येंद्र पोषवाल, विक्रम मीणा, बृजेश बघेला, मृदुल कृष्ण भारद्वाज, अनूप तिवारी, फारूक खान, विवेक शर्मा आदि थे।
धौलपुर. जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।