- Hindi News
- छात्राओं ने स्कूल पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन
छात्राओं ने स्कूल पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन
शिक्षिकाओं ने बालिका को कमरे में बंदकर पीटा
धौलपुर. जिलामुख्यालय के पास गांव पुरानी छावनी के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय भवन के अभाव में सोमवार को स्कूल पर ताला लगाकर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। कई घंटे तक प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर तीन छात्राएं प्रदर्शन के दौरान अचेत हो गई। बाद में जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी की बालिकाएं विद्यालय में भवन के अभाव के कारण स्कूल के बाहर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ बालिकाओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। एक घंटे तक कोई सुनवाई नहीं होने पर छात्राओं ने धौलपुर-सरानीखेड़ा वाया थर्मल पॉवर मार्ग पर पत्थर लकडिय़ां डालकर रोड जाम कर दिया और शिक्षा विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कई ग्रामीणों ने बालिकाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बालिकाएं अपनी मांगों पर अड़ी रही।
लगभग तीन घंटे बाद गर्मी के कारण तीन बालिकाएं अचेत हो गई। सूचना मिलने पर बालिकाओं के परिजन ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान सदर थाना प्रभारी विजय मीणा मय पुलिस चौकी पचगांव तथा हाउसिंग बोर्ड के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और बालिकाओं से समझाने का प्रयास किया। बालिकाएं मौके पर जिला कलेक्टर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़ी रही। इसके बाद तहसीलदार धीरेंद्र सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गणेश धाकरे मौके पर पहुंचे और बालिकाओं को आश्वासन दिया।
बालिकाओं ने तहसीलदार सोनी से शिकायत करते हुए बताया कि सरकार द्वारा विद्यालय एकीकरण के बाद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को बैठने के लिए पर्याप्त भवन की व्यवस्था नहीं है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक करीब 229 छात्राएं अध्ययनरत है, जबकि विद्यालय में केवल तीन कमरे है। उसमें से भी एक कमरा डेमेज है। ऐसे में 229 छात्राएं दो कमरों में कैसे पढ़ सकती है। इसलिए बालिकाओं को खुले में बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। बालिकाओं का कहना था कि विद्यालय के बगल से ही राजकीय मिडिल स्कूल का भवन है। जिसमें दस कमरे है। दोनों विद्यालयों के बीच में बनी द