पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग के संस्था प्रधानों को दी यूडाइस भरने की सीख

संभाग के संस्था प्रधानों को दी यूडाइस भरने की सीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. सर्वशिक्षा अभियान की ओर से सोमवार को संभागस्तरीय प्रशिक्षण मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के सहायक निदेशक गुरुमीत सिंह बराड़ एवं एडीपीसी सतीश कुमार गुप्ता ने शिविर का उदघाटन किया। रमसा एडीपीसी बृजभान सिंह यूडाइस की महत्ता को बतलाया और डाइस प्रभारी एपीसी युधिष्ठिर सिंह ने सत्र 2014-15 की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। एमटी संजय शर्मा ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा सियाराम फौजदार ने यूडाइस को शत प्रतिशत शुद्ध भरने एवं इसका गहन प्रशिक्षण ब्लॉकों पर संस्था प्रधानों को देने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में भरतपुर के 52, धौलपुर के 28, करौली के 28 एवं सवाई माधोपुर के 29 संभागियों ने भाग लिया।