- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए की प्रभु से प्रार्थना
बाढ़ पीड़ितों के लिए की प्रभु से प्रार्थना
धौलपुर. अखिलभारतीय वीर गुर्जर महासभा ने मेला ग्राउंड पर जिलाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में अकाल मृत्यु मरने वालों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान कैंडल जलाकर राष्ट्रीय आपदा में मरे लोगों को श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इस मौके पर महासभा के पदाधिकारियों ने बाढ़ से बेघर हुए नागरिकों की को राहत प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक राहत सामग्री भेजने जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मनोज पोषवाल, रनवीर सिंह बैंसला, शीशराम, सुरेंद्र सिंह, भारत, राजू गुर्जर, महेश, रघुराज, प्रहलाद, लाखनसिंह, गोपाल सिंह, मुकेश, विद्याराम, कीर्ति सिंह, ओमवीर, रविंद्र, रामनिवास, रामू, बृजराज, लीलाधर, विष्णु, अरविंद आदि मौजूद थे।
धौलपुर. कैंडल जलाकर आत्मशांति की प्रार्थना करते महासभा के पदाधिकारी।