चंबल की महाआरती दीपदान कल
धौलपुर | श्रीकैलादेवी राजराजेश्वरी गुफाधाम आश्रम की ओर से चंबल मैया की महाआरती एवं दीपदान का आयोजन 15 फरवरी को शाम 5.30 बजे चंबल पुराने पुल के नीचे घाट पर आयाेजित होगा। गुफाधाम आश्रम के संत लोकेशानंद अवधूत ने बताया कि शाम पांच बजे से श्री राजराजेश्वरी गुफाधाम मंदिर से ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। ध्वजायात्रा राज घाट पहुंचेगी। वहां शाम साढे पांच बजे विधिविधान से पूजा अर्चना होगी।