- Hindi News
- प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से बिजली चोरी बढ़ी
प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से बिजली चोरी बढ़ी
धौलपुर. डिस्कॉमशहर सहित जिलेभर में चोरी रोकने में नाकाम साबित होता दिखाई दे रहा है, जबकि डिस्कॉम की ओर से बिजली चोरी रोकने हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। मगर अभियान भी बिजली चोरी रोकने के लिए नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में विद्युत चोरी के चलते डिस्कॉम को करोड़ों रुपए का चूना प्रतिमाह लग रहा है। साथ अवैध कनेक्शन धारियों को प्रशासन का किसी प्रकार का भय नहीं दिखाई दे रहा है। इससे डिस्कॉम को नुकसान होने के साथ साथ बिजली उपभोक्ताओं पर भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्योंकि मकड़ जाल की तरह पोलों से डल रहे जंफरों से क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों का दम फूल रहा है। क्योंकि क्षमता से अधिक विद्युत दोहन के कारण आए दिन बिजली ट्रांसफार्मर जल रहे है। इस कारण विद्युत प्रवाह प्रभावित हो रहा है।
शहर के विभिन्न इलाकों में दिनदहाड़े पोलों से जंफर डालकर बिजली चोरी की वारदात को अंजाम देने में हर वर्ग का व्यक्ति शामिल है। हर कोई मुफ्त की बिजली की चाह डिस्कॉम की ओर से महीनों गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से निडर होकर बिजली चोरी करने में लगा है। इधर, डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से अवैध बिजली चोरी पर कार्रवाई की जाती है, मगर बिजली चोरी तो स्वविवेक से व्यक्ति की मानसिकता से ही रोकी जा सकती है। शहर की पूरन विहार कॉलोनी, कैलाश विहार, पुराना शहर में तो हालात इस कदर खराब हैं कि दिन में भी बेखौफ एक पोल से सैकड़ों की संख्या में जंफर डालकर बिजली चोरी हो रही है।
इससे हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है। हालांकि डिस्कॉम बिजली चोरी पर रोकथाम के लिए कार्रवाई करता है, लेकिन इसका प्रभावी असर ज्यादा दिन तक नहीं चल पा रहा है। साथ ही डिस्कॉम के सतर्कता दल भी बिजली चोरी पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर रहा है। हालांकि डिस्कॉम के एईएन विष्णुदत्त लोधा बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सलाह दे रहे हैं कि पूर्व में मैंने अपने कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर पर ही मीटर लगाकर बिजली चोरी पर अंकुश लगाया गया था। क्योंकि ट्रांसफार्मर के पास मीटर के लगने से 11 केवी लाइन गुजरने की वजह से कोई जंफर लगाने की सोच भी नहीं सकता है। जो बिजली चोरी को रोकने में प्रभावी कदम है।
^बिजली चोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कार्रवाई जारी है। अलग अलग गठित टीमों की ओर से कार्र