- Hindi News
- फर्जी विजिलेंस अधिकारी को रिमांड पर सौंपा
फर्जी विजिलेंस अधिकारी को रिमांड पर सौंपा
धौलपुर. कोतवालीपुलिस ने गुरुवार को रेलवे का फर्जी विजिलेंस काउंसलर अधिकारी बन कर रेलवे क्लर्क से एक लाख रुपए की डिमांड की ठगी करने के प्रयास के आरोपी को सीजेएम की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पीसी रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है।
कोतवाल वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रेलवे के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय धौलपुर में कार्यरत जूनियर क्लर्क आलोक सिंह सोलंकी ने फर्जी विजिलेंस अधिकारी मनीष वर्मा के खिलाफ जबरन ठगी करने का मामला गत दिवस दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने उसे शहर के कमल होटल के पास से गिरफ्तार किया था।
फर्जी विजिलेंस अधिकारी मनीष वर्मा निवासी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के गोगची बाग के पास से पुलिस ने रेलवे का फर्जी आईडी कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि कथित फर्जी विजिलेंस अधिकारी मनीष वर्मा को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है।