- Hindi News
- गुरुओं का ध्येय विद्यार्थियों के ज्ञान को निखारना
गुरुओं का ध्येय विद्यार्थियों के ज्ञान को निखारना
विवेकानंद कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया या। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री थे तथा अध्यक्षता संस्था निदेशिका वीना वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर कॉलेज की नव आगंतुक छात्राओं का वरिष्ठ छात्राओं ने रोली-चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि छात्राएं कॉलेज में आकर उच्च शिक्षा ग्रहण करे। जिससे वे समाज एवं परिवार का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से विद्यार्थियों में आपसी भाईचारे की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए संस्था निदेशिका वीना वर्मा ने कहा कि शिक्षक एवं गुरुओं का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों के ज्ञान को सहजता से निखारने का है। ताकि वे आगे चलकर उज्जवल भविष्य बना सके। जबकि आज अच्छी शिक्षा एवं परिवेश के अभाव में विद्यार्थी अपने मार्ग से भटक रहा है। इसलिए विद्यार्थियों को सदैव अपने पढ़ाई के लक्ष्य पर ध्यान रखकर आगे बढऩा होगा। तभी सफलता हासिल हो सकेगी। इसलिए हमेशा छात्रों को अपनी शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरुओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए। अपने मूल कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए जिससे सफलता प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा एवं संस्था के मोहित सोनी उर्फ चुन्ना भाई आदि ने गुरु एवं शिष्य के संबंधों पर अपने विचार रखे। इससे पहले छात्रासंघ अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मिश फे्रशर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मिश फ्रेशर दीक्षा सोनी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, वर्षा कुमारी तृतीय चुनी गई। जबकि समता कुमारी को मिस चार्मिंग चुना गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने मिश फे्रशर को ताज पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में निकिता, राधा, आयुषी, रंजना आदि ने डांडिया नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जबकि कुमारी पूजा ने कन्या भ्रूण हत्या पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय चेयरमैन बीएस वर्मा ने सभी नव आगंतुक छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदीप वर्मा, सोमलता अग्रव