पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त के निर्देश पर सरोवर की सफाई शुरू

आयुक्त के निर्देश पर सरोवर की सफाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. आखिरकारगुरुवार से तीर्थराज मचकुंड के पवित्र सरोवर की सफाई का काम शुरू हो गया। नगर परिषद आयुक्त द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद ठेकेदार ने गुरुवार की सुबह ही सरोवर की सफाई के लिए कर्मचारी लगा दिए। यह कार्रवाई दैनिक भास्कर में गुरुवार के अंक में खबर छपने के बाद शुरू हुई है। नगर परिषद आयुक्त रमाकांत अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उसे दो दिन के अंदर पूरे सरोवर को पूरी तरह से साफ करने का निर्देश दिया।