पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक अधिवेशन की तैयारी बैठक आयोजित

शैक्षिक अधिवेशन की तैयारी बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को सभाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें संगठन की ओर से २६ सितम्बर से आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन की की तैयारियों पर चर्चा की गई।

संगठन जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि बैठक में शैक्षिक अधिवेशन २६ सितम्बर को सुबह ११ बजे केडी शास्त्री कॉम्पलेक्स परिसर में आयोजित करने का निर्णय लेने तथा समारोह की तैयारियों हेतु पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान वर्तमान शिक्षा नीति, शैक्षिक नवाचार, एकीकरण समानीकरण की प्रक्रिया, वर्तमान परीक्षा प्रणाली के गुणावगुण सहित शिक्षक समस्याओं पर खुली चर्चा कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाएं जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, दिनेश गुधैनियां, वरिष्ठ शिक्षक अवधेश सारस्वत, गोपाल सिंह पाल, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन अनिल मिश्रा ने किया।

इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की बैठक जिला मंत्री गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शैक्षिक सम्मेलन २६ २७ सितम्बर को राजकीय महाराणा स्कूल में आयोजित करने का निर्णय लिया तथा रूप सिंह को सम्मेलन संयोजन बनाया गया। जबकि अतुल चौहान संचालन, स्वागत समिति में रेखा शर्मा, चिंकी शर्मा, इंदू शर्मा, कमलेश मित्तल, प्रीति गोयल, भोजन समिति में विनोद किरार, विनोद जगरिया, राधेश्याम मुदगल, विजय उदैनिया को शामिल किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रभान चौधरी ने बताया कि प्रचार प्रसार का दायित्व अशोक चौधरी, सुरेश कुशवाह, ललित मित्तल, साधना मीणा, विजय मीणा आदि को सौंपा गया तथा सभाध्यक्ष के रूप में अमरीश चौधरी राघवेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन २६ सितम्बर को अग्रवाल धर्मशाला बसेड़ी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला मंत्री रमाशंकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. मनोज रजौरिया होगे तथा अध्यक्षता विधायक रानी कोली करेंगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जगमोहन बघेला, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, जिला शिक्षा अधिकारी गणेश कुमार धाकरे, कैलाश चंद कटारिया, उदयभान सिंह, शरीफ खान, शैलेंद्र सिंह विकास अधिकारी एवं बीईईओ केदार गिरी होगे।