- Hindi News
- भर्ती के विरोध में कनिष्ठ अभियंताआंे का प्रदर्शन
भर्ती के विरोध में कनिष्ठ अभियंताआंे का प्रदर्शन
राजस्थानविद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में सहायक अभियंताओं की सीधी भर्ती के विरोध में धौलपुर कंबाइंड साइकल प्रोजेक्ट के कनिष्ठ अभियंताओं ने मोर्चा खाेल दिया है। बुधवार को पाॅवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के बैनर तले कनिष्ठ अभियंताओं ने सीधी भर्ती रद्द कर कनिष्ठ अभियंताओं को ही प्रमोट करने की मांग की। इस संबंध में अभियंताओं ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, मुख्य सचिव समेत निगम के प्रबंधन निदेशक को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कनिष्ठ अभियंताओं ने आरोप लगाया है कि निगम प्रबंधन सहायक अभियंताओं की सीधी भर्ती कर वर्षों से निगम में सेवा दे रहे कनिष्ठ अभियंताओं के हितों पर कुठाराघात कर रही है। जबकि इस समय कम मैन पॉवर के बावजूद यह कनिष्ठ अभियंता ही निगम की व्यवस्था संभाले बैठे है।
कनिष्ठ अभियंताओं के मुताबिक उन्होंने अपनी मांगों को समय समय से धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए कई बार सरकार एवं निगम प्रबंधन तक पहुंचाई है। बावजूद इसके निगम ने भर्ती में उनकी उपेक्षा किया है। इस मौके पर कप्तान सिंह, मनीष शर्मा, सतीष विधुड़ी, रामनाथ मीणा, निर्मला, अर्चना जैन, सौरभ शर्मा आदि शामिल थे।
धौलपुर. विरोध प्रदर्शन करते कनिष्ठ अभियंता