पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
गत31 जनवरी को एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर धौलपुर मार्ग जाम, पथराव पुलिस वाहन को फूंकने के मामले पुलिस ने 42 को नामजद एवं 250 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घरों पर दबिश दे रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सीएम को नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया है कि पुलिस अब इस मामले को लेकर निर्दोष लोगों को घरों से उठा रही है तथा मारपीट कर रही है। महिलाओं को धमकियां भी देते हैं कि हम महिलाओं को भी नही बख्सेंगे।
पुलिस के अत्याचार के चलते पुरुष अपने परिवार के लिए रोजी रोटी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है। क्योंकि हथ ठेले फेरी लगाकर कर परिवार का जीवन यापन किया जाता है। कई परिवारों में छोटे छोटे बच्चे बीमार पडे हुए हैं। जिनका इलाज नहीं हो पा रहा है। पुलिस के खौफ के चलते पलायन करने को मजबूर होना पड रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को रुकवाया जाए।
ज्ञापन के समय गोमती, रामढकेली, अनीता, विद्यावती, शारदा, सुनीता, रिंकी, गुलाबदेई, जवीली, अशकरी, कपूरी, ऊषा, शीला, पूरनदेई, रूमा, मीरा, कान्ता, मालती, अनीता, प्रमिला, गीता, सुशीला, भूदेवी, उर्मिला, रामवती, कमला के साथ दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
राजाखेड़ा. एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंची महिलाएं।