तीन माह के निशुल्क कोर्स के लिए महिलाओं को बांटी किताबें
महिलाएवं बाल विकास विभाग एवं आरकेसीएल के सहयोग से मैरिट के आधार पर चयनित 35 महिलाओं को नि:शुल्क आरएससीआईटी कोर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मंगलवार को आरकेसीएल सेंटर संतर रोड पर हुआ। इसमें महिलाआें को तीन महीने का कम्प्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो राज्य सरकार नौकरी में मान्य हैं। इसके बाद महिलाओं को नि:शुल्क किताबें वितरित की गईं।
इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रीती नायक, महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक अमित गुप्ता एवं जन प्रतिनिधि अतुल भार्गव एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा उपाध्याय आदि उपस्थित थी। वहीं एवीएम इन्स्टीयूट पर वार्ड 31 की पार्षद रेखा रानी राजौरिया द्वारा उक्त योजना का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी थे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक विष्णु सक्सेना ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सबीना बानों, रेशमा खान, विनीता मीना, रिंकी शर्मा, आरती गर्ग, रीना गर्ग, सोनल शर्मा, गुंजन गोयल, रूकमनी उपाध्याय, मधु, प्रियंका, रामदेई सहित स्टाफ उपस्थित थे।
धौलपुर. नि:शुल्क आरएससीआईटी काेर्स प्रशिक्षण में उपस्थित छात्राएं।