शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान को मिला बजट
धौलपुर | पंचायतराज सेवा के शिक्षकों के लम्बित वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार ने चार अरब उनतालिस करोड़ तिरासी लाख तीस हजार की बजट राशि ब्लॉक शिक्षाधिकारियों के पीडी खातों में हस्तान्तरित कर दी है। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि बजट के अभाव में 1500 शिक्षकों को वेतन नहीं मिला थ्ज्ञा।