पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनियंत्रित टाटा सूमो...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनियंत्रित टाटा सूमो...

रहेलोगों ने सुनी तो सभी कार्य छोडकर गाडी की ओर भाग खडे हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहंुच गई और घायलों को ग्रामीणों की मदद से गाडी के अंदर से बाहर निकाल कर निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल जनक सिहं पुत्र श्यामलाल, चिमरिया पुत्र पूरन, लक्षमण पुत्र गनेशी, कुसमा प|ी जनक सिंह, रत्तो देवी प|ी शिवचरन कुशवाह को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं चालक समेत एक महिला और पुरुष को परिजन बाडी के लिए ले गए हैं।

घायलोंके अस्पताल पहुंचने के बाद पहुंची एंबुलेंस : घायलोंको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने को सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस समय से घटनास्थल नही पहुंची। ऐसे में मददगारों ने राहगीरों के साधनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि एंबुलेंस पहुंची भी तो घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद जिसे लेकर लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्थाओं को लेकर खासा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि उपखंड स्तर पर उपलब्ध एंबुलेंस कंडम हालत में पहुंच गई है। जो जरूरत के समय कभी भी समय पर पहुंचती नही देखी गई है। गुस्साए लोगों ने कहा कि एंबुलेंस खुद बीमार बनी हुई है। ऐंसे में एंबुलेस के भरोसे किसी भी रोगी का रहना साक्षात मौत को दावत देना है।

सेनाभर्ती रैली...

केपास आना शुरू हो गया था। इससे बसों में इतनी भीड़ रही कि बस स्टैंड पर यात्री खड़े रहे। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास होटलों पर भी देर रात तक भीड़ रही। जबकि शाम के समय अभ्यर्थियों को धौलपुर जाने के लिए बसों की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोट्रेडिंग कंपनी...

कीतो वहां भी किसी प्रकार का रिकाॅर्ड नही पाया गया तथा मौके पर माल का भंडारण था। मुखर्जी ने बताया कि फर्म की ओर से कोई टैक्स जमा नहीं कराया गया है और उद्योग को संचालित करने के लिए माल का भंडारण बराबर किया जा रहा है। जिस पर फर्म के संचालकों से रिकार्ड मांगा गया तो मौके पर उन्होंने किसी प्रकार का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया। इस पर उसका भी लाइसेंस निलंबित किया गया है। गौरतलब है िक इस तरह से जिले में टैक्स चोरी कर कई फर्मों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिससे सरकार को लाखों रुपए के टैक्स का चूना लगाया जा रहा है।

रीटमें नकल कराने...

सेचार लोग पकड़े थे। पैराडाइज कालोनी से पकड़े तीन लोगों में से लखन जादौन फौजी का साथी चचेरा भाई पवन मौके से भाग गया था। इस पर मंगलवार को गहनावली डीग निवासी पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया। ये रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने पवन कुमार सहित पूर्व में गिरफ्तार किए गए खेरली मनिया धौलपुर के राकेश, मुकेश, कुंजबिहारी, विरोंदा मनियां धौलपुर के भूपेंद्र अर्जुन नगर शाहगंज आगरा के देवेंद्र को मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से कुंजबिहारी के अलावा सभी पांच आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया तथा अध्यापक कुंजबिहारी को 12 फरवरी तक के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तबतक पूर्व में गिरफ्तार अन्य सात आरोपी भी रिमांड पर चल रहे हैं।एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है, जिसके आने पर ही आगे खुलासा हो सकेगा। कॉल डिटेल निकलवाई है, जो अभी नहीं आई है। कॉल डिटेल से जांच की जाएगी। मुकेश ठाकुर और कहां अपराधों में शामिल रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस रिमांड पर मंगलवार को खेरली मनियां जिला धौलपुर निवासी कुंजबिहारी को 12 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। ये आरोपी 4.50 लाख रुपए सहित पकड़े गए पांच आरोपियों में मुख्य है, जिसने फरार चल रहे मुख्य सरगना से उस दिन फोन पर बात की थी। इसी ने अभ्यर्थियों से रुपए एकत्रित किए और अन्य लोगों के साथ धौलपुर से आया था। पुलिस इससे पूछताछ करेगी कि किन-किन लोगों से रुपए एकत्रित किए थे, पहले भी कहीं भर्ती कराने का काम तो नहीं किया है। यदि किया है तो कहां-कहां और रुपए लेकर भर्ती कराई।

कॉलडिटेल से पुलिस करेगी जांच : पुलिसने गिरफ्तार किए गए आरोपियों फरार चल रहे मुख्य सरगना मुकेश ठाकुर की मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। जांच अधिकारी का कहना है कि जल्दी ही कॉल डिटेल आने पर जांच की जाएगी। किस-किस से संपर्क हुआ और कौन-कौन गिरोह में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...