पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुसूचित जाति कम्पोनेन्ट प्लान शिविर आज

अनुसूचित जाति कम्पोनेन्ट प्लान शिविर आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| बुधवारको जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय अनुसूचित जाति कम्पोनेन्ट प्लान शिविर लगेगा। जिला रोजगार अधिकारी धर्मवीर पचौरी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले शिविर में राजस्थान कौशल विकास एवं आजीविका मिशन में प्रशिक्षण के लिए आवेदन-पत्र भराए जाएंगे। जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण चाहने वालों से भी आवेदन-पत्र भराए जाएंगे। स्नातक बेरोजगारों से मौके पर ही बेरोजगारी भत्ते के फाॅर्म भरवाए जाएंगे। शिव शक्ति फर्टीलाइजर्स एण्ड बायोटेक्नोलोजिस्ट, जयपुर विज्ञान संकाय से 12 स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगारों की मौके पर ही भर्ती करेगी। सभी सम्बन्धित व्यक्ति अपने सभी मूल दस्तावेज एवं पासपोर्ट साईज फोटो लेकर शिविर में आएं।

खबरें और भी हैं...