पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को आज पिलाई जाएगी डिवार्मिंग दवा

बच्चों को आज पिलाई जाएगी डिवार्मिंग दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार द्वारा 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस (डिवार्मिंग-डे) मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के 1798 विद्यालयों 1012 आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जाएगी। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 5 वर्ष के बच्चों को एवं सभी विद्यालयों (राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक, निजी विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं मदरसा) में 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को डिवार्मिग की दवा दी जाएगी। जिले में उक्त दिवस की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। साथ ही 10 फरवरी को शिशु स्वास्थ्य दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश मित्तल ने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एलवन्डाजोल सीरप 2 से 19 वर्ष को 400 एमजी की टेबलेट खिलाई जाएगी।

टेबलेट का स्वाद मीठा है, जो कि बच्चों द्वारा चबाकर खिलाई जाएगी। इसके साथ ही जो बच्चे 10 फरवरी को दवा खाने से वंचित रहेंगे। उन्हें मौप-अप दिवस 15 फरवरी को दवा दी जाएगी। जिला आईईसी समन्वयक ओमप्रकाश खण्डेलवाल ने बताया कि इसके लिए जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग धौलपुर शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से डिवार्मिग-डे मनाया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे नवोदय विद्यालय धौलपुर में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में होगा। इसमें जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, एनसीसी प्रभारी, स्काउट प्रभारी, प्रभारी नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...