निशुल्क चिकित्सा शिविर कल
धौलपुर| दिनेशमंगल की प्रथम पुण्य तिथि पर निशुल्क स्पेशल्टी मेडिकल कैम्प अग्रसेन सेवा सदन में 11 फ़रवरी को लगाया जा रहा है। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गजेन्द्र गड़कर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सूजोय भट्टाचार्य, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल अग्रवाल, स्त्री बांझपन विशेषज्ञ डॉ सोनाली अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक जिंदल, कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ ममराज गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अनिल मंगल, फ़िज़ीओथेरपी विशेषज्ञ डॉ भूपेंदर पराशर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रखर मंगल अपनी अपनी टीम के साथ मरीज़ों का उपचार करेंगे। शिविर प्रभारी डॉ प्रखर मंगल ने बताया शिविर का सही लाभ लेने के लिए मरीज़ अपनी बीमारी से सम्बन्धित जांच पर्चे साथ लाए। शिविर में लाभान्वित होने के लिए रजिस्ट्रेशन 9928887100 9413842080 पर कराया जा सकता है।