जिला स्तर पर आेबीसी वर्ग की बैठक कल
धौलपुर| नेशनलहाईवे स्थित कुशवाह छात्रावास पर 11 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला स्तर पर आेबीसी वर्ग की बैठक होगी। कुशवाह छात्रत्रसंघ जिलाध्यक्ष नेमीचंद्र ने बताया कि आेबीसी वर्ग की बैठक में कुशवाह समाज, गुर्जर समाज, बघेल समाज, लोधी समाज, नाई समाज के लोगों की ओबीसी आरक्षण पर हो रही छेडखानी के बारे में बैठक रखी गई है। जिसमें समाजों के नेता प्रबुद्ध नागरिक आरक्षण की प्रक्रिया पर गहन मंथन कर संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। यह जानकारी गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष पूरनसिंह गुर्जर बाडी ने दी है।