गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह 12 को
बालिकाशिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से प्रतिभावान बालिकाओं को बोर्ड परीक्षा में उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित करने के लिए 12 फरवरी को बसंत पंचमी को ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक धौलपुर एवं सैंपऊ के सभी विद्यालयों की पात्र छात्राओं का पुरस्कार समारोह इंफेंट स्कूल में, ब्लॉक बाडी एवं सरमथुरा की पात्र छात्राओं का सम्मान समारोह राउमावि किला बाडी परिसर में, उपखंड सरमथुरा को छोडकर ब्लॉक बसेडी के समस्त विद्यालय की पात्र छात्राएं राउमा वि बसेडी में और ब्लॉक राजाखेड के समस्त विद्यालयों के पात्र छात्राओं को गार्गी पुरस्कार सम्मान समारोह राउमावि राजाखेडा में होगा।
डीईओ माध्यमिक मुकेश शर्मा ने बताया कि समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सैकंडरी परीक्षा 2014 में 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं जो वर्तमान सत्र 2015-16 में कक्षा 11वीं मेंं नियमित अध्ययनरत हैं। उन्हें प्रथम किश्त के रुप में 3 हजार रुपए एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।