जिला प्रमुख समेत कई लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी
धौलपुर| प्रधानमंत्रीद्वारा रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ने के लिए की गई अपील से प्ररित होकर जिला प्रमुख डॉ.धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को खुद तो सब्सिडी छोड़ी ही, कई लोगों को प्रेरित कर उनसे भी सब्सिडी छुड़वाई। जिला प्रमुख ने जिला परिषद कार्यालय में स्थित अपने कक्ष में सब्सिडी छोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार रसोई गैस पर भारी सब्सिडी देती है। सम्पन्न लोग इसको छोड़ भी दें तो उनके घरेलू बजट पर ज्यादा फर्क नहींं पड़ेगा, लेकिन इस बची हुई राशि से किसी गरीब को गैस मिल जाएगी। जिससे पर्यावरण प्रदूषण भी होता है। उनकी प्रेरणा से उप जिला प्रमुख गिरीश, जिला परिषद सदस्य बबलू पोसवाल, राजनेता रामवीर शर्मा एवं जिला प्रमुख के निजी सहायक रामसेवक बंसल ने रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया। इन सभी ने सम्पन्न लोगों से मांग की है कि गरीब परिवार के लिए रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ें। गरीब परिवार को लाभ मिल सकें