कल गौलारी में कलेक्टर सुनेंगी जन समस्याएंं
धौलपुर| जिलाकलेक्टर शुचि त्यागी 12 फरवरी को दिन में बसेडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गौलारी में जन समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगी। इसी प्रकार कलेक्टर 17 को धौलपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ओदी में, 24 को सैंपऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नुनहेरा में रात्रि चौपाल में जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण करेंगी।