पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 को दिल्ली कूच करेंगे धौलपुर के कर्मचारी

12 को दिल्ली कूच करेंगे धौलपुर के कर्मचारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| अखिलभारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा सातवें वेतन आयोग की खामियों को लेकर 10 फरवरी से जन्तर मंतर नई दिल्ली पर क्रमिक धरना प्रारंभ कर दिया है। महासंघ के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कुंभज ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में कई खामियां है इन खामियों को लेकर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जन्तर मंतर नई दिल्ली पर राज्य वार क्रमिक धरने का निर्णय लिया गया था। राजस्थान राज्य के आधे जिलों के कर्मचारी 12 फरवरी को एवं शेष आधे जिलों के कर्मचारी 19 फरवरी को धरने पर बैठेंगे जिसमें भरतपुर संभाग के कर्मचारी 12 फरवरी को धरने में शामिल होगें। संगठन कृषि पर्यवेक्षक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, पंचायती राज कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ शेखावत, नर्सेज एसोसिएशन, पशुपालन कर्मचारी संघ, आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन, ग्राम सेवक संघ, वन श्रमिक संघ, पटवार संघ, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, सहायक कर्मचारी संघ आदि संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक गत रविवार को इन्फैण्ट स्कूल में हो चुकी है। धरने में शामिल होने के लिए 12 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे।

खबरें और भी हैं...