प्री-बोर्ड परीक्षा प्रतिभा-खोज प्रतियोगिता 21 से
धौलपुर| धौलपुरटेलेंट हंट-2016 एक प्रतियोगिता जिसके द्वारा 10वीं के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तथा मनोबल बढ़ने के साथ-साथ होगा उनकी बोर्ड परीक्षा के लिए आत्मविशलेषण। तथा प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान और पुरस्कार। सेंट कोनार्ड शिक्षा समिति की अोर से एक जिला स्तरीय प्रीबोर्ड परीक्षा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 21 फरवरी को होगा। विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथी को 14 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश लेने के लिये इच्छुक विद्यार्थी 2 फोटो, 9वीं कक्षा की अंकतालिका की छायाप्रति, पहचान पत्र की छायाप्रति के साथ कार्यालय सेंट कोनार्ड शिक्षा समिति पर आवेदन कर सकते हैं।