जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा, सात घायल
जमीनविवाद को लेकर बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के 6 दूसरे पक्ष का एक जना घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घायल हाकिम सिंह कुशवाह ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व हमने गांव के एक व्यक्ति से मकान खरीदा था। जिस पर कब्जा भी हमारा है रजिस्ट्री भी हमारे नाम से है। लेकिन राकेश का परिवार इस मकान को जबरन वापस लेना चाहते है। जिसे लेकर बुधवार सुबह करीब 9 बजे राकेश के परिवार के करीब 20-30 जनों ने लाठी डण्डों से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। शेष| पेज 15
घरके पुरूष, महिला तथा नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की। जिससे हाकिम सिंह, रामअवतार पुत्र हीरालाल, लौंगश्री प|ी रतनसिंह, भूरनदेई प|ी रामअवतार, श्रीमती प|ी राजन सिंह नाबालिग पप्पी पुत्री वैशाली घायल हो गए तथा दूसरे पक्ष का राकेश पुत्र मुन्नालाल कुशवाह घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए डॉ. मंगलसिंह सामान्य चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सदर चन्द्रप्रकाश ने बताया कि जमीन के छोटे टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें पथराव भी हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
धौलपुर. घायलों का इलाज करते चिकित्सक।