एटीएम सक्रियता के लिए खाते में राशि जरूरी नहीं
धौलपुर| जन-धनयोजना में जारी होने वाले रुपए एटीएम कार्ड अब बैलेंस इनक्वायरी से भी एक्टिवेट होंगे। इसके एक्टिवेशन के लिए खाते में बैलेंस जरूरी नहीं है। इस कार्ड को सक्रिय रखने के लिए 90 दिन में एक बार एटीएम मशीन में डालना जरूरी है। रुपे एटीएम कार्ड पर पांच हजार रुपए ओवरड्राफ्ट की सुविधा है।