पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार कार्यालय में लगा विशेष शिविर

रोजगार कार्यालय में लगा विशेष शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | जिलारोजगार अधिकारी धर्मवीर पचौरी की अध्यक्षता में बुधवार को रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय अनुसूचित जाति कम्पोनेन्ट प्लान के अन्तर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 160 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। शिविर के आयोजन एवं उद्देश्यों पर पचौरी ने प्रकाश डाला। शिविर में शिव शक्ति बायोटैक्नोलोजी कंपनी जयपुर के पटैल, जिला उद्योग केन्द्र एवं आरएसएलडीसी से नगेन्द्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। शिविर में रोजगार के लिए 15 बेरोजगारों का चयन कर 15 फरवरी को कार्यग्रहण के लिए निर्देशित किया। वहीं भामाशाह सृजन योजना में जिला उद्योग केन्द्र ने 15 आवेदन पत्र भरवाए। प्रशिक्षण के लिए 24 बेरोजगारों का प्रारंभिक चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय के लिपिक सुरेश चन्द्र गोरखा द्वारा 30 रजिस्ट्रेशन किए गए एवं बेरोजगारी भत्ता योजना के 10 आवेदन निःशुल्क वितरित कर भरवाए गए। शिविर का संचालन रामवीर सिंह सिकरवार ने किया।

खबरें और भी हैं...