बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठ पर हाेगा पांच कुंडीय महायज्ञ
धौलपुर| गायत्रीशक्तिपीठ पर समस्त ट्रस्टीगण, वरिष्ठ गायत्री परिजनों की गोष्ठी हुई। जिसमें 12 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक में बताया कि इस दिन सुबह साढ़े आठ बजे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी धर्मप्रेमी भाग लेंगे। इस मौके पर नत्थीलाल शर्मा, मौजीराम, धीरसिंह जादौन, नारायन सिंह, बलवीर सिंह राना, मलखान सिंह, राजीव श्रीवास्तव, कैलाश तोमर, नरेंद्र गुप्ता, रामकुमारी गोयल, कमलेश शर्मा, कुसुम आदि मौजूद रहे।