वाहनों पर लगे जीपीएस उपकरणों का मेंटीनेंस 15 से
धौलपुर| राज्यसरकार के आदेशानुसार जिले में सभी अधिकारियों द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले सरकारी, गैर सरकारी 4 पहिया वाहनों पर जीपीएस उपकरण लगाए गए थे। जिला कलेक्टर शुचि त्यागी ने बताया कि जीपीएस लगे वाहनों का प्रिवेंटिव मेंटीनेंस होगा। 15 फरवरी को धौलपुर, सैंपऊ, 16 को राजाखेड़ा, 17 को बाडी, 18 को बसेड़ी तथा सरमथुरा अटल सेवा केन्द्र पर प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक यह कार्य होगा।