पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह महिला समितियों को दिया प्रशिक्षण

छह महिला समितियों को दिया प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| शहरीप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टीबी क्लीनिक धौलपुर की ओर से महिला आरोग्य समितियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 16 फरवरी तक 36 महिला आरोग्य समितियों को दिया जाएगा। गुरूवार के प्रशिक्षण में ट्रेनर जिला शिशु एवं प्रजनन अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा ने आशाओं को उत्तम स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण घटक बताए। जिनमें पर्याप्त भोजन, सुरक्षित पर्यावरण, स्वस्थ जीवन शैली बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच एवं शिक्षा का होना अति आवश्यक है। 6 महिला आरोग्य समिति की कुल 60 महिलाओं प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण में नर्सिंग ट्यूटर एएनएमटीसी प्रताप सिंह चौधरी, प्रियंका कंसलटेंट एनयूएचएम, योगेश कुमार, जिला सूचना शिक्षा संचार समन्वयक ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...