पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीन दुखियों की सेवा करना पुण्य का काम

दीन दुखियों की सेवा करना पुण्य का काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयअग्रसेन सेवा सदन में लायंस क्लब द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय दिनेश मंगल की प्रथम पुण्य तिथि पर एक दिवसीय निशुल्क मल्टी स्पेशियलिटी कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला कलेक्टर शुचि त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में आए मरीजों ने विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए 660 से अधिक पंजीयन कराए। मुख्य अतिथि कलेक्टर शुचि त्यागी ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। आमजन की बीमारियों की निशुल्क जांच करना दवाई वितरण करना पुण्य कार्य है। अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। जिससे दीन दुखियों को लाभ मिल सके। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश, जिला अग्रवाल महासमिति के संरक्षक डॉ. राधेश्याम गर्ग, गिरीशकुमार गर्ग थे। शिविर में ग्वालियर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील, गजेंद्र गड़कर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजोय भट्टाचार्य, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली अग्रवाल, आयुर्वेदाचार्य डॉ. अनिल मंगल, धौलपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जिंदल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भूपेन्द्र पाराशर दंत रोग विशेषज्ञ प्रखर मंगल ने मरीजों को परामर्श दिया। इसके बाद शिविर स्थल पर ही निशुल्क जांच दवाएं दी गई। शिविर में पीडी अग्रवाल, नेमीचन्द, मुकेश, राजकुमार, मुन्नालाल, महेश, केके बंसल, जयंत मोदी, ऋषि मित्तल, प्रेमचंद, रजनी मोदी, मधू मंगल, सरिता सिंघल, पुष्पा गोयल, राकेश, कैप्टन सुरेश शर्मा, श्रीनिवास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

धौलपुर। शिविर में मौजूद कलेक्टर अन्य अतिथि।

खबरें और भी हैं...