पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज मनाया जाएगा श्री दुर्गा महामाया का जन्मोत्सव

आज मनाया जाएगा श्री दुर्गा महामाया का जन्मोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| शहरके धूलकोट स्थित श्री दुर्गा महामाया का 26 वॉ जन्मोत्सव समारोह 12 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में श्री महामाया का विभिन्न तीर्थों के जल, दूध, दही एवं विभिन्न औषधियों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्नान कराया जाएगा। तत्पश्चात वृन्दावन से मंगाए गए पीले रंगों के वस्त्र से श्रृंगार किया जाएगा। विशेष रूप से बनाए गए पीले रंग के लड्डुओं का वितरण सुबह की आरती से लेकर शाम तक किया जाएगा। दोपहर पश्चात महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जाएंगे। यह जानकारी मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कश्यप ने दी।

खबरें और भी हैं...