पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अशोक शर्मा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अशोक शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमंत्री बनवारीलाल शर्मा के पुत्र धौलपुर से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। शर्मा के अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि इससे जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। अशोक शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने मुझे सौंपी है उसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करूंगा। शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह, पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा, पीसीसी सचिव रोहित बौहरा, मुंकुंद चौधरी, प्रशांत हुण्डावाल, ब्लाक अध्यक्ष राजाखेड़ा मूलासिंह तोमर, धौलपुर ब्लाक अध्यक्ष अनीस खांन, शकील खान बाड़ी, विनीत शर्मा सैंपऊ, गौरीशंकर अग्रवाल मनियां, सभापति कमल कंषाना, प्रधान मोनू जादौन, शेष| पेज 15

राजाखेड़ाप्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर, सरपंच संघ के अध्यक्ष बौहरे महेश शर्मा, प्रवक्ता धनेश जैन सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर कामत पायलट का आभार व्यक्त किया है। युवा नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि अजयपाल सिंह जादौन ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत प्रदेशाध्यक्ष सचिन शर्मा का आभार व्यक्त किया।

पूर्व में कई पदों पर रहे हैं शर्मा

अशोकशर्मा कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री कई बार विधायक रह चुके बनवारीलाल शर्मा के पुत्र हैं। जिले की राजनीति में शुरू से ही इनके परिवार का बड़ा प्रभाव रहा है तथा ये यहां के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं राजनैतिक घराने से संबंध रखते हैं। अशोक के दादा जगन्नाथ प्रसाद शर्मा का उपनाम जगन धौलपुर दूर दूर तक आज भी काफी विख्यात है। अशोक वर्ष 1990 में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, इसके बाद जिला कांग्रेस में महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सचिव भी रहे हैं। वर्ष 2008 में विधानसभा क्षेत्र धौलपुर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन पारिवारिक खींचतान के चलते करीब 1450 मतों से चुनाव हार गए। पिछली बार भी जिला अध्यक्ष के लिए पैनल में नाम गया था। लेकिन किन्ही कारणों से सफलता नहीं मिली।

खबरें और भी हैं...