नीले पारदर्शी पैन से ही दे सकेंगे पटवार परीक्षा
अत्याधुनिकतकनीक के इस्तेमाल और नकल के बढ़ते साधनों को लेकर हर परीक्षा में कुछ कुछ नए नियम रहे हैं। 13 फरवरी को होने वाली पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा में भी ऐसा ही एक नया नियम आया है।
इस परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थी को पारदर्शी नीला पेन लेकर जाना होगा। अन्य किसी प्रकार के पेन लाने की अनुमति नहीं होगी। पारदर्शी पेन का मतलब ऐसे पेन से है जिसकी बॉडी पारदर्शी हो और अंदर लगा रिफिल साफ नजर आता हो। इसका उद्देश्य पेन के माध्यम से ब्लू टूथ जैसे उपकरण को रोकना है। ब्लू टूथ की आशंका के चलते कान पर मफलर या स्कार्फ लगाने वाले, चश्मा पहनने वाले, कान पर हाथ शेष| पेज 15
रखकरपेपर हल करने वाले, अकेले ही बातचीत करने वालों और बाथरूम में दो मिनट से अधिक समय लगाने वालों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान बाथरूम जाने वाले हर परीक्षार्थी का रिकॉर्ड भी बोर्ड में भेजा जाएगा।
केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी की पुलिस आंतरिक सतर्कता दल द्वारा तलाशी ली जाएगी। यहां परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, स्वयं का फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाने होंगे। फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक दस्तावेज पेश करना होगा। परीक्षा केंद्र में बैग, पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्युलर, ब्लूटूथ, घड़ी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जाए जा सकेंगे।
अवांछित सामग्री को रोकने के लिए केंद्र में जूते, मौजे आदि की भी तलाशी ली जाएगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। पर्यवेक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक एवं कम से कम दो वीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा सामग्री खोली जाएगी। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रश्न पत्र रखने के लिए निर्धारित किए गए कक्षों में फोटोकॉपी मशीन, स्केनर, फैक्स मशीन आदि उपकरण नहीं रखे जा सकेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए हैल्प लाइन बनाई
पटवारीसीधी भर्ती परीक्षा के लिए धौलपुर में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों संबंधी जानकारी के लिए हैल्पलाइन का गठन किया गया है। परीक्षा समन्वयक धौलपुर अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि भरतपुर जिले के जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र धौलपुर में हैं उनकी सुविधा के लिए जिला कलेक्ट्रेट में हैल्पलाइन का गठन किया गया है जिसके प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक कलेक्ट्रेट दिनेश चन्द होंगे। जिनका मोबाइल नंबर 9530315537 एवं 9530315530 है। हैल्पलाइन का दूरभाष नंबर 05642-220834 है।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के बाद जिला प्रशासन के लिए एक बार फिर परीक्षा की घड़ी नजदीक गई है। पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 13 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक 177 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा का सीधा जिम्मा कलेक्टर पर डाला गया है। ऐसे में जिला स्तर पर भी पूरी सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा में कोई गड़बड़ी हो इसके लिए जैमर भी लगाए जा सकते हैं। इसके लिए सेंटरों का सर्वे किया जा रहा है। इसी प्रकार छह केंद्रों के लिए एक उप समन्वयक तथा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक, केंद्राधीक्षक सहायक केंद्राधीक्षक लगाया जाएगा।
प्रदेश में 13 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र खोले जाएंगे। परीक्षा शुरू होने के साथ ही केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक और समापन से आधा घंटे पहले तक बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा पूर्ण होने से पांच मिनट पहले कक्ष बंद हो जाएगा।