गौलारी में कलेक्टर आज करेंगे जनसुनवाई
धौलपुर| जिलाकलेक्टर शुचि त्यागी 12 फरवरी को दिन में बसेड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गौलारी में जन समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगी। कलेक्टर 17 फरवरी को धौलपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ओदी में और 24 को सैंपऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नुनहेरा में रात्रि चौपाल में जन समस्याएं सुनेंगी।