आज आएंगे राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
धौलपुर| श्रमएवं नियोजन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी 12 फरवरी को धौलपुर आएंगे। मंत्री प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभागीय उपलब्धियों की पत्रकारों को जानकारी देंगे। उनके पास श्रम, कौशल, नियोजन उद्यमिता, कारखाना और बायलर्स निरीक्षण विभाग हैं। इसके बाद साढ़े 10 बजे भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।