इंद्रा प्रियदर्शनी एवं गार्गी पुरस्कार समारोह आज
धौलपुर| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे की बजट घोषणा अनुसार माध्यमिक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अध्ययनरत सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक एवं निशक्त की बालिकाओं को जिन्होंने बोर्ड परीक्षा 2015 की कक्षा 10 12 की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हें इंद्रा प्रियदर्शनी पुरस्कार दिया जाएगा। कक्षा 10 वाली बालिका को 7500 रुपए एवं कक्षा 12 की बालिका को 10 हजार रुपए एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इंद्रा प्रियदर्शनी पुरस्कार एवं गार्गी पुरस्कार समारोह में 12 फरवरी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय इंफेंट में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं का विवरण वर्तमान विद्यालय में महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं।