पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी ने दिए निर्देश

आईजी ने दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिलेमें अंतरराज्यीय अपराधियों की हलचल तेज होने एवं आगामी पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए भरतपुर आईजी बीजू जार्ज जोसफ ने रविवार की शाम को मुरैना में मीटिंग की। इस मीटिंग में धौलपुर एसपी राजेश सिंह, एडिशनल एसपी राजेंद्र खौत के अलावा मुरैनी एसपी एवं मध्यप्रदेश में सीमावर्ती थानों के एसएचओ मौजूद थे। इस मीटिंग में आईजी ने मध्यप्रदेश पुलिस से अंतरराज्यीय अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग करने को कहा। साथ ही इस कवायद में धौलपुर पुलिस की ओर से भी पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि जिले के सीमावर्ती इलाकों में बदमाश अक्सर वारदातों को अंजाम देकर सीमा पार कर जाते हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस जिले की सीमा में बैठे हाथ मलती रह जाती है।