पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायरिंग में एक युवक घायल

फायरिंग में एक युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. बसईडांग थानांतर्गत सुख सिंह का पुरा में हुई फायरिंग में एक युवक रामवीर पुत्र ज्वान सिंह गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज फिलहाल धौलपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक रामवीर पर उसके फुफेरे भाईयों ने ही हमला किया है। घटना की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद रामवीर के फुफेरे भाई रामलखन, रामवरन, भूरा एवं अल्लो पुत्र लालपत ने फायरिंग कर दी। इस घटना में रामवीर के सिर के नीचे गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय बाड़ी ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने रैफर कर दिया। फिलहाल उसे धौलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।