पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बसों में अब लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

रोडवेज बसों में अब लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. धौलपुरडिपो की वर्ष 2012 मॉडल की बसों में सीसीटीवी कैमरे, वीटीएस स्पीड कंट्रोल गर्वनर डिवाइस लगाई जाएगी।

यह नई बसें ही लंबे रूटों पर उदयपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, जयपुर इत्यादि रूटों पर सफर कराती हैं, को प्राथमिकता के साथ सबसे पहले इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। बाद में सभी 84 बसों में यह सिस्टम लगाए जाएंगे। बसों में स्पीड कंट्रोल गर्वनर डिवाइस लग जाने से सामान्य तौर पर बसों की गति लिमिट में ही चलेंगी। इसके लिए नवंबर माह में हैड मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हो गए हैं कि डिपो की बसाें में यह सुविधाओं से लैस उपकरण लगाना प्रस्तावित है। मगर डिपो प्रबंधन को अभी अनुबंध होने के बाद सिस्टम लगाने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि के आने का इंतजार है। गौरतलब है कि नवंबर माह में प्रधान मुख्यालय जयपुर रोडवेज की ओर से राज्य अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालित बसों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम (वीटीएस) एवं ग्लोबल पोजिशन सिस्टम (जीपीएस) के लिए एक गुडगांव की एक आई कंपनी के साथ अनुबंध हुआ है। बसों में सिस्टम लगने के बाद डिपो के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कंपनी प्रतिनिधि संभालेगा कंट्रोल रूम

रोडवेजबसों में कैमरे शिकायत पेटिका के पास लगाए जाएंगे। इससे पहली से लेकर अंतिम सीट तक के यात्री दिखाई देंगे। यात्रियों की वास्तविक स्थिति की फोटो प्रत्येक 15 मिनट में मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल रोडवेज के नियंत्रण कक्ष में भेजी जाएगी। नियंत्रण कक्ष के संभालने के लिए कंपनी का प्रतिनिधि एक साल तक इस सिस्टम को देखेगा।

एलईडी पर मिलेगी बसों की सूचना

रोडवेजकी ओर से पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम के तहत बस स्टैंड पर नई 32 इंच की एलईडी लगाई जाएगी। जिसकी स्क्रीन पर बसों के आवागमन की सूचना प्रदर्शित की जाएगी। इससे यात्रियों को अब बस के आवागमन के संबंध में किसी से पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि करीब दो साल पूर्व बस स्टैंड पर एलईडी लगाई गई थी, लेकिन रखरखाव के अभाव साफ्टवेयर में तकनीकी खराबी सही नहीं होने से यह कुछ दिन ही चल सकी।