पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी में पांच दुकानें खाक, लोगों का प्रदर्शन

सब्जी मंडी में पांच दुकानें खाक, लोगों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनकी दुकानों में लगी आग

शहर की घटना, लाखों रुपए का नुकसान

भास्करन्यूज|धौलपुर

गल्लामंडी में रविवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे आग लग गई, जिसमें आलू आढ़त की पांच दुकानें जल गई। आग से बड़ी मात्रा में आलू और बारदाना जल गया। आग से मंडी में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना को लेकर दुकानदारों ने मंडी सचिव ओमप्रकाश जाट पर आरोप लगाया है। दुकानदार बंटी के मुताबिक मंडी सचिव बीते एक महीने से उन्हें धमकी दे रहे थे। रविवार को भी वह धमकाने के लिए आए, लेकिन यहां आने के बाद वह गुस्से में गए और अपने कर्मचारियों को कहकर आढ़तों को आग के हवाले करा दिया। वहीं दुकानदारों ने मंडी सचिव के एक कर्मचारी की आग लगाने के आरोप में पिटाई भी कर दी। जबकि मंडी सचिव दुकानदारों में आक्रोश बढ़ते देख वहां से निकल लिए। शेषपेज 17 पर...

सब्जीमंडी में पांच दुकानें...

मंडीसचिव ने बताया कि दुकानदारों ने अतिक्रमण किया था। वह सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत इस अतिक्रमण को हटाने पहुंचे थे। लेकिन वहां दुकानदारों ने उन्हें जान की मारने की नीयत से पहले दुकान में आग लगा दिया और उनके साथ मारपीट की कोशिश की।

धाैलपुर. दुकानों में आग लगाने के आरोपी को पीटते लोग।

दुकानदारों के मुताबिक इस घटना में आढ़ती बंटी कुशवाह, सुरेश कुशवाह, अशोक सिंह, बिज्जो एवं नंदा की दुकानों में आग लगी है। इससे बंटी की दुकान में रखे 100 बोरी आलू एवं 1000 बारदाना, अशोक की दुकान में 80 बोरी आलू एवं 700 बारदाना, बिज्जो की दुकान में 180 बोरी आलू एवं 1200 बारदाना, सुरेश की दुकान में 95 बोरी आलू एवं 300 बारदाना तथा नंदा की दुकान से 65 बोरी आलू एवं 900 बारदाना रखा था। यह पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।

धौलपुर. आग में जलती आढ़त की दुकानें और सामान।