दुर्घटना में टेंपो सवार महिला की मौत
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या तीन पर चाैकी हिनौता के पास ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें टेंपों में सवार तीन गंभीर घायल हो गए।
जिसमें से एक महिला ने सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर में टेंपो में सवार मनोज, ममता और कमलेश गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए धौलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कमलेश प|ी कालीचरण कुशवाह निवासी प्रीतमपुरा ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु की है।