पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. ग्रामीणयुवा विकास समिति सुंंदरपुर की ओर से शिक्षा कार्यक्रम स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह परमार ने सभी ग्राम वासियों को एकत्रित कर स्वच्छता शिक्षा के प्रति जागरुक किया। उन्होंने लोगों से आहवान किया वे अपने आसपास सफाई रखे। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस मौके पर अाशा सहयोगिनी गुड्डी देवी, अध्यापक अमरसिंह ने स्वच्छता एवं शिक्षा के बारे में ग्रामीणों को जागरुक कर इसके प्रति अपना सहयोग देने की अपील कर शिक्षा से किसी को वंचित नहीं रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जोगेंद्र, रामकुमार, विश्वनाथ सिंह, रामवतार, पवन कुमार, सुनील, धीरेंद्र, शश्बू, कमला देवी, भावना, भारती, विनीत आदि मंडल सदस्य मौजूद थे।