पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की मांग

गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की मांग

धौलपुर. राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को महाराणा स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने की। इसमें शिक्षकों को मिडडे मील, बीएलओ जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णतः मुक्त करने की मांग की गई। जिला परिषद सीधी भर्ती 2012 में चयनित शिक्षकों के वेतन नियमतन, एकीकरण में बंद स्कूलों का परिसंचालन सहित अन्य समस्याओं पर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन अनिल मिश्रा ने किया। वहीं चंद्रशेखर शर्मा, देवेन्द्र कुशवाह, अलिन्द्र कुमार चौहान, मुन्नालाल गुर्जर, देवेन्द्र त्यागी, विजय सिंह राठौर, पवन मित्तल, श्रीभगवान शर्मा, माधो सिंह लोधी, उमेशकुमार, नंदकिशोर लोधी, केशव देव शर्मा आदि शिक्षक मौजूद थे।