राजेंद्र अध्यक्ष अवधेश महामंत्री बने
राजेंद्र अध्यक्ष अवधेश महामंत्री बने
धौलपुर.राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ की शहर इकाई की कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी हरी सिंह गुर्जर एवं पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की देखरेख में हुए। इसमें राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को अध्यक्ष एवं अवधेश सारस्वत को महामंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं राधेश्याम शर्मा सभाध्यक्ष, भगवतीप्रसाद उप सभाध्यक्ष, दुर्गेश शर्मा महिला संयोजिका, रूप सिंह त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक शर्मा, धनवीर सिंह, रविन्द्र सिंह कोक, अंकित कुलश्रेष्ठ, रामदयाल, राम वकील परमार, सरोज सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर जिला एवं प्रदेश महासमिति में मुन्नालाल तोमर, मंगल सिंह शर्मा, रामअवतार शर्मा, दिनेश चंद गुधैनियां, सीमा कौशल, ममता मिश्रा, सुरेन्द्र रावत, गुमान सिंह गुर्जर, भागीरथ सिंह, राजेश यादव तथा दिनेश सिंह गुर्जर को निर्वाचित किया गया।