विद्यार्थी मित्रों ने बांटी मिठाई
विद्यार्थी मित्रों ने बांटी मिठाई
धौलपुर. विद्यार्थीमित्र शिक्षक संघ की बैठक में सीएम वसंधुरा राजे का अाभार जताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने की। कौशिक ने संघ की ओर से सीएम द्वारा विद्यार्थी मित्रों को विद्यालय सहायक पद शीघ्र समायोजित कर नियुक्ति देने की घोषणा पर आभार जताया। योगेंद्र सक्सेना, मुकेश गर्ग, ओमप्रकाश शर्मा आदि विद्यार्थी मित्रों ने पैलेस के सामने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और जिले के सभी विद्यार्थी मित्रों को संघर्ष में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर रूचि मिश्रा, पवेंद्र सिकरवार, मोहन शर्मा, नरेंद्र सिसोदिया, राजवीर सिंह, राजेश शर्मा, रामनरेश, दीपक शर्मा, ओमकार सिंह, बलवीर सिंह, पवन शर्मा, लक्ष्मीनारायण, महेश शर्मा, नरेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।